Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP : पिता ने मोबाइल चलाने पर डांटा तो 16 साल के...

MP : पिता ने मोबाइल चलाने पर डांटा तो 16 साल के बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान

राजगढ़. एमपी के राजगढ़ जिले में एक पिता के द्वारा मोबाइल चलाने पर टोकना 16 साल के बेटे को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

युवक दो बहनों का इकलौता भाई था और बेटे के खुदकुशी करने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र के बरखेड़ी गांव की है। यहां रहने वाले सावंत सिंह गुर्जर के 16 साल के बेटे सुमित गुर्जर ने घर में बने कुएं के अंदर पानी खींचने वाली रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर तक जब सुमित घर में नजर नहीं आया तो मां ने उसकी तलाश की।

मां ने ही सबसे पहले बेटे को कुएं के अंदर फांसी पर लटका देखा। बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई और घर में कोहराम मच गया।

तुरंत परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों की मदद से सुमित को फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Father scolded me for constantly using the phone

देहात थाने के एएसआई गुलाबसिंह धाकड़ के अनुसार, सुमित बारवां गांव के शासकीय हाईस्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार शाम को वह अपने घर पर मोबाइल चला रहा था। इस पर पिता सावंत सिंह ने यह कहते हुए उसे डांट लगा दी थी कि, तू दिनभर मोबाइल चलाता रहता है, शाम हो गई थी।

जा खलियान (एक किमी दूर पहाड़ी) से मवेशियों के लिए भूसा लेकर आ। इस पर सुमित मोबाइल फेंककर गुस्से में घर से निकला था और कुएं में फांसी लगाकर जान दे दी।

ये घटना बच्चों में तेजी से बढ़ती मोबाइल की लत की वजह से हुई है। इस घटना ने पालकों को बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत को लेकर गंभीर चिंता में डाल दिया है।

Related Articles

Latest News