Mumbai से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर Prakash Raj की मां Suvarnalata का 29 मार्च को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बताया जा रहा है कि वे उम्र से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पहले Prakash Raj ने बताया था कि उनकी मां को ब्रेन सिस्ट की समस्या थी, जिसके चलते उनकी सर्जरी भी हुई थी। सर्जरी के बाद उन्हें याददाश्त से जुड़ी परेशानी होने लगी थी और वे अपने करीबी लोगों को भी पहचान नहीं पाती थीं।
उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। Pawan Kalyan ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें इस खबर से गहरा दुख हुआ है और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Suvarnalata का जीवन संघर्षों से भरा रहा। कर्नाटक में जन्मी सुवर्णलता ने शुरुआती जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम किया, जहां उनकी मुलाकात अपने पति से हुई। बाद में दोनों ने शादी की और परिवार बसाया। उनके तीन बच्चे हुए, जिनमें Prakash Raj सबसे बड़े हैं।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो Prakash Raj हाल ही में ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘देवरा: पार्ट 1’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। इसके अलावा वे ‘दृश्यम 3’ की हिंदी शूटिंग में भी व्यस्त हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।











