Friday, April 24, 2026
Homeबॉलीवुडसलमान खान का बड़ा ऐलान, भाई आ रहे हैं फिर से, इस...

सलमान खान का बड़ा ऐलान, भाई आ रहे हैं फिर से, इस बार डबल पावर के साथ!

Salman Khan की फिल्म ‘मातृभूमि’ इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अब अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में Chitrangda Singh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

इसी बीच Salman Khan ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर Vamshi Paidipally और प्रोड्यूसर Dil Raju के साथ हाथ मिलाया है।

नई फिल्म का ऐलान

सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस खबर को शेयर किया। उन्होंने लिखा, “दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से वमसी पैडीपल्ली और दिल राजू के साथ।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

हालांकि फिल्म के नाम और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक बड़े बजट की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी।

साउथ कनेक्शन से बढ़ी उम्मीदें

बॉलीवुड में इन दिनों साउथ इंडस्ट्री के साथ कोलैबोरेशन का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। Shah Rukh Khan के बाद अब सलमान खान भी इसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं।

प्रोड्यूसर Dil Raju की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन सलमान के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आ रहा है।

Related Articles

Latest News