Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyधांसू डील: Motorola Edge 60 Stylus अब ₹19,000 से कम में, मिलेंगे...

धांसू डील: Motorola Edge 60 Stylus अब ₹19,000 से कम में, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

मोटोरोला भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। खासतौर पर बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी ने ऐसे स्मार्टफोन पेश किए हैं, जो युवाओं को स्टाइल, दमदार कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस का पूरा एक्सपीरियंस देते हैं।

अगर ग्राहक मोटोरोला का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब यह अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ 19 हजार रुपए से भी कम कीमत में मिल रहा है। फोन में  6.7” POLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 8GB RAM और बिल्ट-इन स्टाइलस के साथ कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं। जानिए पूरी डिटेल विस्तार से ।

Discount Price of Motorola Edge 60 Stylus

 

Motorola Edge 60 Stylus को लॉन्च के समय Rs 22,999 में बेचा गया था। लेकिन अब Amazon पर इसकी कीमत Rs 20,388 कर दी गई है। यह सीधे तौर पर Rs 2,611 की छूट है। इसके अलावा, बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफ़र्स के जरिए कीमत में और Rs 1,500 तक की कटौती की जा सकती है।

अगर आप ईएमआई विकल्प चुनते हैं तो यह Rs 717 प्रति माह से शुरू होती है। साथ ही, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो मॉडल और स्थिति के अनुसार Rs 19,350 तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है।

Specifications of Motorola Edge 60 Stylus

Motorola Edge 60 Stylus में 6.7 इंच का POLED डिस्प्ले है, जो Full HD+ रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे विजुअल्स काफी स्पष्ट और स्मूद दिखते हैं। फोन में बिल्ट-इन स्टाइलस भी शामिल है, जो यूज़िंग अनुभव और उत्पादकता दोनों को बढ़ाता है।

performance of Motorola Edge 60 Stylus

परफॉर्मेंस के लिए यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, साथ ही इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Talking about software, the phone runs on Android 15

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 पर चलता है और इसमें Moto UI फीचर्स भी दिए गए हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे आप शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।

 

Related Articles

Latest News