Vivo ने चीन में अपनी Y-सीरीज के तहत Vivo Y60 और Y60m स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि दोनों ही मॉडल्स में कोई अंतर नहीं है और ये एक जैसे स्पेसिफिकेशंस व फीचर्स के साथ आते हैं। यानी यूजर्स को सिर्फ नाम का फर्क मिलेगा, परफॉर्मेंस और डिजाइन पूरी तरह समान रहेंगे।
The Vivo Y60 and Y60m feature a 6.74-inch HD+ (1600×720 pixels) LCD flat display
Vivo Y60 और Y60m में 6.74-इंच का HD+ (1600×720 पिक्सल) LCD फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में हाई ब्राइटनेस मोड के साथ 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, स्मूद टच एक्सपीरियंस के लिए 120Hz, 180Hz और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह डिस्प्ले TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसमें प्रोफेशनल आई प्रोटेक्शन मोड, True DC डिमिंग, एंटी-ग्लेयर पेपर जैसी कोटिंग और डार्क मोड जैसे फीचर्स भी हैं।
Talk about performance
Vivo Y60 और Vivo Y60m स्मार्टफोंस Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस हैं, जो 2.2GHz क्लॉक स्पीड के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 613 GPU मौजूद है। फोंस में 6GB और 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही Memory Fusion टेक्नोलॉजी के जरिए RAM को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। ये दोनों डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करते हैं।
camera setup
कैमरा सेटअप Vivo Y60 और Y60m में बेसिक रखा गया है, जहां रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। बैटरी के मामले में ये फोन अच्छे लग सकते हैं क्योंकि इनमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
talk about design
Vivo Y60 और Y60m फोन का मिड-फ्रेम प्लास्टिक का है, जबकि बैक पैनल कंपोजिट मटेरियल से बना है। दोनों डिवाइस का वजन 209 ग्राम है और मोटाई 8.39mm है। ड्यूरेबिलिटी के लिए इन्हें SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है और इसमें 4-लेयर डायमंड प्रोटेक्शन, स्क्रैच रेजिस्टेंस और फॉल रेजिस्टेंस जैसी खूबियां दी गई हैं। साथ ही IP65 रेटिंग के साथ ये फोन डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी हैं।
Talk about other features
इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.1, Wi-Fi Display, IR ब्लास्टर और 5G कनेक्टिविटी जैसे ऑप्शन्स मिलते हैं, हालांकि NFC सपोर्ट इसमें नहीं दिया गया है।
Talking about the price, the price of 6GB + 128GB variant of Vivo Y60 and Y60m
CNY 1799 यानी करीब 24,300 रुपये रखी गई है। जबकि 6GB + 256GB वैरियंट CNY 1999 यानी करीब 27,000 रुपये में आता है। वहीं, टॉप 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत CNY 2299 करीब 31,136 रुपये है। ये स्मार्टफोंस फिलहाल Vivo की ऑफिशियल चीन वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हैं और Obsidian Black, Lucky Purple और Shanhaiqing कलर ऑप्शंस में आते हैं।
Battery and charging
Vivo Y60 और Y60m मोबाइल डिवाइस उन ग्राहकों के लिए हैं जो बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और बेसिक परफॉरमेंस के साथ एक बजट 5G स्मार्टफोन चाहते हैं। हालांकि कैमरा और चार्जिंग स्पीड इस सेगमेंट में थोड़ा कमजोर लग सकती है, लेकिन बैटरी बैकअप और ड्यूरेबिलिटी इनकी बड़ी ताकत बनकर सामने आती है।








