Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशप्रेमिका के लिए 200 फीट ऊंचे बिजलीटावर पर चढ़ा प्रेमी

प्रेमिका के लिए 200 फीट ऊंचे बिजलीटावर पर चढ़ा प्रेमी

जबलपुर. जिले के सिहोरा में मंगलवार सुबह एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद में हाईटेंशन लाइन के 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। वह तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा और प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा। इस घटना से हड़कम्प मच गया और सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गये.

बताया जाता है कि मैहर निवासी रतन कोरी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीथा

मंगलवार सुबह वह सिहोरा के गंजताल गांव पहुंचा और फिर से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन मना होने पर नाराज होकर टावर पर चढ़ गया। ऊपर से वह बार-बार यही कहता रहा जब तक वह आकर शादी के लिए हां नहीं करेगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।

मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

टावर पर युवक को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत गांव में सूचना दी। इसके बाद सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने की कोशिश शुरू की। जानकारी के मुताबिक, युवक का प्रेम प्रसंग अपनी मुंहबोली बहन की ननद से था।

जब कभी भी परिवार में समारोह या कार्यक्रम होता तो उनकी मुलाकात होती। एक साल पहले दोनों के बीच प्यार हो गया और अब शादी करना चाह रहे थे। रतन ने कई बार परिजनों से मुलाकात की, पर बात नहीं बनी। परिवार की सहमति नहीं मिलने पर युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

साढ़े 3 घंटे बाद प्रेमिका से बात के बाद उतरा

मौके पर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सबके सामने रतन बार-बार यही चिल्ला रहा था कि जब तक प्रेमिका से बात नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने रतन की मांग मानते हुए प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका ने शादी का वादा किया, तब रतन नीचे उतरा, लेकिन नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे समझाइश दी। बाद में उसे परिवार को सौंप दिया।

Related Articles

Latest News