जबलपुर. एमपी पुलिस हेडक्वार्टर (पीएचक्यू) ने त्योहारों के चलते पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर जो प्रतिबंध लगाया गया था, उसे आज मंगलवार 7 अप्रैल को एक आदेश जारी कर समाप्त कर दिया है। इस निर्णय के बाद जबलपुर सहित पूरे प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों को जरूरत के हिसाब से अवकाश मिलने लगेंगे.
उल्लेखनीय है कि गत 18 मार्च को त्योहारों के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर पीएचक्यू ने प्रतिबंध लगाया गया था। जिसे अब तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अवकाश पर प्रतिबंध लगने के दौरान केवल अति-आवश्यक कार्यो पर ही सीमित संख्या में स्टाफ को छुट्टियां दी जाती रही, लेकिन उसके नियम कायदे इतने सख्त थे कि कर्मचारी अवकाश लेने से अच्छा काम करना ही उचित समझता था.











