Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyपहला दिन, पहला शो-Vivo V70 FE पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

पहला दिन, पहला शो-Vivo V70 FE पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Vivo V70 FE: भारत में स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाते हुए Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ यह फोन अब ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि बैंक ऑफर्स के जरिए इस पावरफुल फोन को पहले ही दिन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।


Vivo V70 FE: Price and Offers

Vivo V70 FE को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB+256GB मॉडल 40,999 रुपये में और 12GB+256GB वेरिएंट 44,999 रुपये में उपलब्ध है।

अगर आप इसे वीवो की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदते हैं, तो कोटक, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यानी लॉन्च के पहले दिन ही यूजर्स को तगड़ी बचत का मौका मिल रहा है।


huge-discount-on-vivo-v70-fe

Vivo V70 FE: Display and Performance

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगी।  जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। जिससे यूजर्स को स्मूथ और स्टेबल परफॉर्मेंस मिलेगी।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।


Vivo V70 FE: Battery and Charging

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। साथ ही इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन मिनटों में चार्ज हो जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल सकता है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसे स्लिम डिजाइन में पेश किया जाएगा।

बैटरी के मामले में ये फोन अच्छे लग सकते हैं क्योंकि इनमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो वायर्ड चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Vivo V70 FE: Camera Quality

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Vivo V70 FE किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसके रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का आई ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार क्लियरिटी देता है। यह स्मार्टफोन पावर, स्पीड और स्टेबलिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।


Vivo V70 FE: Other Features

यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB Type-C और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिजाइन के मामले में यह स्मार्टफोन काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के साथ आएगा।

Vivo का यह नया स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद यह फोन मार्केट में कितना धमाल मचाता है।

भारत के स्मार्टफोन बाजार में Vivo ने हाल के वर्षों में काफी मजबूत पकड़ बना ली है और 2025-26 के दौरान यह कंपनी वॉल्यूम के लिहाज से टॉप पोजीशन पर बनी हुई है। करीब 18 से 20 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Vivo ने कई बड़े ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है।

Related Articles

Latest News