Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 20 अप्रैल 2026 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेज़ी है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,55,930 रुपये से लेकर 1,55,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
वहीं आज 22 कैरेट सोना 1,42,950 रुपये से लेकर 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
प्रमुख शहरों में Gold का Price
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,55,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में Gold का Price
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,55,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,55,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Silver का Price

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में 5,000 रूपए की तेज़ी है चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।











