Severe heat wave : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में उष्ण लहर चलने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत में तूफान, वज्रपात और भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में भी इस सप्ताह में तूफान और वज्रपात होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से एक मई तक, मध्य भारत में 27 से 29 अप्रैल तक और दक्षिण भारत में 28 से 30 अप्रैल तक वज्रपात और तूफान की संभावना है।

Severe heat wave : पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम में भारी वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही वज्रपात और तूफान देखा गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान में लू के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हरियाणा में और राजस्थान में भीषण गर्मी देखी गई है।
Severe heat wave : What will the weather be like for the next seven days?
-
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में तूफान और भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में भी तूफान और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लू की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व भारत, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल में आज लू की स्थिति रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में आज उष्ण और आद्र मौसम रहने का संभावना है।
-
-

Severe heat wave - Severe heat wave : Tips to beat the heat
Severe heat wave : लंबे समय तक धूप में रहने या भारी काम करने वाले लोगों में उच्च तापमान और गर्मी से होने वाली बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। प्यास ना लगने पर भी पानी पीते रहें। सामान्य जनता के लिए मध्यम तापमान और गर्मी सहनीय है, लेकिन शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित संवेदनशील लोगों के लिए मध्यम स्तर की स्वास्थ्यसंबंधी चिंताएं हो सकती है। धूप में निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। कपड़े, टोपी या छाते से अपना सिर ढककर रखें।












