Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयSevere heat wave : IMD का अलर्ट – दिल्ली, यूपी, राजस्थान और...

Severe heat wave : IMD का अलर्ट – दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू से राहत कब?

Severe heat wave : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में उष्ण लहर चलने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत में तूफान, वज्रपात और भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में भी इस सप्ताह में तूफान और वज्रपात होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से एक मई तक, मध्य भारत में 27 से 29 अप्रैल तक और दक्षिण भारत में 28 से 30 अप्रैल तक वज्रपात और तूफान की संभावना है।
Severe heat wave
Severe heat wave
Severe heat wave : पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम में भारी वर्षा दर्ज की गई है। इसके साथ ही वज्रपात और तूफान देखा गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान में लू के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हरियाणा में और राजस्थान में भीषण गर्मी देखी गई है।
Severe heat wave : What will the weather be like for the next seven days?
    • India Meteorological Department के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में सीमित बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट के संकेत भी मिल रहे हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 अप्रैल तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा, जिसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी तरह उत्तर-पश्चिम भारत में भी 27 अप्रैल तक गर्मी का असर बरकरार रहेगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक तापमान कम होने की संभावना है। पूर्वी भारत में 26 अप्रैल तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, फिर 3 से 4 डिग्री की गिरावट राहत दे सकती है, जबकि उत्तर-पूर्व भारत में 27 अप्रैल तक तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ने के बाद स्थिर हो जाएगा।

      Severe heat wave
      Severe heat wave
      Severe heat wave : वहीं महाराष्ट्र में 25 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट संभव है। गुजरात में पहले 26 अप्रैल तक 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, फिर उसके बाद 2 से 4 डिग्री तक कमी आने की उम्मीद है। देश के अन्य हिस्सों में फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। कुल मिलाकर, अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत सीमित रहेगी, लेकिन महीने के अंत तक कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ थोड़ी राहत मिल सकती है।

      Severe heat wave : Heat wave alert in Uttar Pradesh and Haryana

    मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में तूफान और भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में भी तूफान और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लू की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व भारत, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल में आज लू की स्थिति रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में आज उष्ण और आद्र मौसम रहने का संभावना है।

  • Severe heat wave
    Severe heat wave
  • Severe heat wave : Tips to beat the heat
    Severe heat wave : लंबे समय तक धूप में रहने या भारी काम करने वाले लोगों में उच्च तापमान और गर्मी से होने वाली बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। प्यास ना लगने पर भी पानी पीते रहें। सामान्य जनता के लिए मध्यम तापमान और गर्मी सहनीय है, लेकिन शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित संवेदनशील लोगों के लिए मध्यम स्तर की स्वास्थ्यसंबंधी चिंताएं हो सकती है। धूप में निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। कपड़े, टोपी या छाते से अपना सिर ढककर रखें।
Related Articles

Latest News