MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मई की तपती गर्मी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। राज्य के कई जिलों में सूरज आग उगल रहा है और दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लोगों को राहत नहीं दे रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग India Meteorological Department (IMD) ने 16 मई 2026 के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव और ‘वार्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के कई शहरों में गर्म रातों के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ता तापमान और शुष्क मौसम आने वाले दिनों में और ज्यादा कठिनाई पैदा कर सकता है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों के लिए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, रात के समय भी राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम वैज्ञानिकों ने ‘वार्म नाइट’ (गर्म रात) की चेतावनी भी दी है, जिसका मतलब है कि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी अधिक रहेगा.
MP Weather Alert: District-wise weather forecast
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश को मुख्य रूप से दो हिस्सों (पश्चिमी और पूर्वी) में बांटकर देखें, तो जिलों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी:
MP Weather Alert: Western Madhya Pradesh (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन संभाग)- इस क्षेत्र में सूरज की सीधी तपिश और राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है.
ग्वालियर और चंबल संभाग (ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया)- यह इलाका 16 मई को राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रह सकता है. यहां दोपहर के वक्त लू के थपेड़े (हीटवेव) चलेंगे और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.

भोपाल और इंदौर संभाग (भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास)- इन जिलों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होगा. इंदौर और भोपाल में पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
निमाड़ क्षेत्र (खंडवा, खरगोन, बड़वानी)- यहां भी सूरज के तीखे तेवर रहेंगे. रात के समय भी यहां ‘वार्म नाइट’ जैसी स्थिति रहेगी, जिससे रातें बेहद उमस भरी और गर्म होंगी.
MP Weather Alert: East Madhya Pradesh (जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग)- पूर्वी हिस्से में पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी का असर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और मौसम शुष्क (Dry) हो गया है.
जबलपुर और सागर संभाग (जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह)- इन जिलों में 16 मई को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा.

रीवा और शहडोल संभाग (रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली)- उत्तर प्रदेश से सटे इन जिलों में गर्म हवाएं (लू) चलने की आशंका है. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.











