Homeराष्ट्रीयMumbai Central : काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

Mumbai Central : काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

Mumbai Central : जबलपुर। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यातायात माँग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर नम्बरों से चलाया जा रहा है। जिसमें पश्चिम रेल से संचालित स्पेशल गाड़ी संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करते हुए रेगुलर नम्बर से संचालन प्रारंभ किया गया है,जो पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है।
Mumbai Central : 21907/21908 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रेगुलर नम्बर:-

गाड़ी संख्या 21907 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 27 मई 2026 से प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 10:55 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन गुरुवार को दोपहर 13.50 बजे काठगोदाम पहुँचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के शामगढ़, रामगंज मंडी जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन एवं भरतपुर जंक्शन स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी।

Mumbai Central
Mumbai Central
Mumbai Central :गाड़ी संख्या 21908 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 28 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से 17:30 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन शुक्रवार को रात 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भरतपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी जंक्शन एवं शामगढ़ से होकर गंतब्य को जाएगी।
Mumbai Central : इन – इन स्टेशनों पर होगा ठहराव –

ठहराव:- बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूँ, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर जंक्शन, बहेरी, किच्छा, लालकुआँ जंक्शन एवं हल्द्वानी।

Mumbai Central
Mumbai Central

कोच संरचना:– 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच होंगे।

Mumbai Central : यात्री अधिक जानकारी के लिए इस ऐप को कर सकतें है यूस –

यात्री इस नियमित नम्बर वाली ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप पर भी अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Latest News