Monday, July 27, 2026
Homeराष्ट्रीयBalaghat : तकनीकी कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व, कैलाश पारधी जिलाध्यक्ष,...

Balaghat : तकनीकी कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व, कैलाश पारधी जिलाध्यक्ष, प्रदीप डहरवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले मे मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से कैलाश पारधी को जिलाध्यक्ष एवं प्रदीप डहरवाल को उपाध्यक्ष का पदभार सौपा गया, दर्शन नगपुरे को जिला सचिव की कमान सौपी गई एवं पूरी कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाकर नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी के विचार सुने गए इसके बाद संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की एकता ही उनके मूलभूत अधिकारों के संरक्षण तथा सभी समस्याओं का पूर्ण इलाज है और संगठन ने अपने संघर्ष के बल पर ही तकनीकी कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण, मेडिकल अलाउंस, जोखिम भत्ता, फ्रिंज बेनिफिट्स आदि महत्वपूर्ण सुविधाएं दिलाई हैं और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराने हेतु सतत प्रतिबद्ध है

वहीं, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी जी ने उपस्थित समस्त तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं पर गहरी चिंता एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी को संगठन की रीति नीति के तहत जमीनी स्तर के संघ प्रतिनिधियों को मजबूत बनाने सहित तकनीकी कर्मचारियों के प्रत्येक मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ जिम्मेदारों के पटल पर रखकर समयावधि में उनके निराकरण हेतु पूरी मजबूती से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया तथा संघ के समस्त प्रमुख केंद्रीय मुद्दों से अवगत कराते हुए उनकी पूर्ति के लिए तकनीकी कर्मचारी संघ को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए संघ की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करने का आह्वान किया।

संघ के जोनल सचिव राम किशोर नगपुरे ने संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आने वाली पीढ़ी के हितों की संरक्षण में मील का पत्थर बताया तथा बेहतर परिणामो के संबंध में उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त कराया।

प्रांतीय सचिव रामकेवल यादव जी ने कहा कि संघ का संकल्प है कि पूरे प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों को एकजुटता प्रदान करने का तथा आर्थिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे और फ्रिंज बेनिफिट्स की रिपोर्ट जो वर्मा कमेटी ने मध्य प्रदेश शासन को सौपी थी उसके अनुसार तकनीकी कर्मचारियों आज दिनांक तक कोई लाभ नहीं दिया गया और जो पुराने सुविधाएं बंद हुई थी उनको बहाल किया जाए को सुधार करने की आवश्यकता है।

संगठन मंत्री शुभम सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य प्रत्येक तकनीकी कर्मचारी को संगठन से जोड़कर एक सशक्त एवं प्रभावी मंच तैयार करना है तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान अधिकारों की रक्षा तथा सम्मान की लड़ाई संगठन के सर्वोच्च प्राथमिकता है जिले के कोने-कोने से आये तकनीकी कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Latest News