Tuesday, September 22, 2026
Homeबॉलीवुड'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन के साथ...

‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, अजय देवगन के साथ मचेगा कॉमेडी का डबल धमाल

बॉलीवुड में कॉमेडी का नया मानदंड स्थापित करने वाली ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर दर्शकों को पेट पकड़कर हंसाने के लिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. निर्देशक रोहित शेट्टी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोलमाल 5’ की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नया साल, नई मस्ती और पुरानी गैंग का तड़का

निर्माताओं ने आधिकारिक ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “हंसी, मजा, खुशी, आनंद और परिवार… बस और कुछ नहीं. 8 जनवरी 2027”. 2006 में आई पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से शुरू हुआ यह सफर अब 20 साल पूरे करने जा रहा है. गोपाल की अकड़, माधव की चालाकी और लकी की ‘ओहा-ओहा’ वाली बातें दर्शकों को एक बार फिर ठहाके लगाने पर मजबूर करेंगी.

अक्षय कुमार की एंट्री और शरमन जोशी की वापसी  

इस बार ‘गोलमाल 5’ में सबसे बड़ा सरप्राइज अक्षय कुमार की एंट्री है, जिससे फिल्म का कॉमेडी डोज दोगुना होने वाला है. इसके साथ ही पहली फिल्म में ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले शरमन जोशी की भी फ्रेंचाइजी में वापसी हो रही है. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू एक साथ पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे. Rohit Shetty Picturez और T-Series के बैनर तले बन रही इस फिल्म से नए साल 2027 की शुरुआत धमाकेदार होने की उम्मीद है.

Related Articles

Latest News