Wednesday, October 7, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP पंचायत उपचुनाव रिजल्ट LIVE: BJP की जीत से CM मोहन यादव...

MP पंचायत उपचुनाव रिजल्ट LIVE: BJP की जीत से CM मोहन यादव खुश, वोटों की गिनती जारी

मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत 103 पदों पर हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। वहीं, आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी वोटों की गिनती जारी है। पंचायत उपचुनाव के लिए कुल 104 पदों पर 29 सितंबर को मतदान हुआ था।

इसके अलावा सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष और नलखेड़ा जनपद पंचायत के वार्ड 6 और 11 के सदस्यों के चुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे।

सुसनेर में भाजपा ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को उम्मीदवार बनाया है। मतगणना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Latest News