Oppo Pad Mini भारत समेत दुनियाभर के कई मार्केट्स में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का कॉम्पेक्ट टैबलेट धांसू फीचर्स कैरी करता है। घरेलू मार्केट में धूम मचाने के बाद टैबलेट को कंपनी इंडोनेशिया, मलेशिया जैसी मार्केट्स में भी उतारने जा रही है। कंपनी ने सभी मार्केट्स के लिए अपने अधिकारिक हैंडल से टैबलेट के लॉन्च को टीज कर दिया है। आइए जानते हैं कैसा होगा Oppo Pad Mini ग्लोबल मॉडल।
Oppo Pad Mini Global Launch Price
Oppo Pad Mini को कंपनी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर इस टैबलेट के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। मलेशिया में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है, जहां इसकी कीमत RM 999,999 मलेशियाई रिंगिट बताई गई है। वहीं, थाईलैंड में भी टैबलेट को 99,999 थाई बाहट की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Pad Mini को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।
भारतीय बाजार की बात करें तो कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए Oppo Pad Mini को टीज किया है। टीजर में टैबलेट के मैट डिस्प्ले की झलक दिखाई गई है, हालांकि कंपनी ने अभी इसके अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। टैबलेट को भारत, मलेशिया और थाईलैंड में लैवेंडर पर्पल कलर में टीज किया गया है। वहीं, चीन में लॉन्च किए गए इसके मॉडल में ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
सिंगापुर में भी कंपनी ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट के जरिए Oppo Pad Mini के लॉन्च को टीज किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, टैबलेट में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा, अगर ग्लोबल वेरिएंट में चीनी मॉडल जैसे ही स्पेसिफिकेशंस दिए जाते हैं, तो इसमें 8,000mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 8.8 इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशंस की कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।








