Wednesday, October 7, 2026
Homeखेलश्रेयस अय्यर का धमाका, शतक के बाद ICC T20I रैंकिंग में 18...

श्रेयस अय्यर का धमाका, शतक के बाद ICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को उनकी बेहतरीन पारी का बड़ा इनाम मिला है। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में 102 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद अय्यर ने ICC की ताजा T20I रैंकिंग में 18 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। इस शानदार उछाल के साथ वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में सीधे सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं और टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। अय्यर के खाते में अब 786 रेटिंग अंक हैं, जबकि इससे पहले वह 25वें स्थान पर काबिज थे।

पहली T20I सेंचुरी का मिला फायदा

वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अय्यर ने अपने T20I करियर का पहला शतक लगाया था. उन्होंने महज 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए. उनकी इस पारी में आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसका सीधा असर अब ICC रैंकिंग में भी नजर आया है.

अय्यर की इस छलांग के साथ भारत के बल्लेबाजों की टॉप रैंकिंग में मौजूदगी और मजबूत हुई है.

ईशान किशन का शीर्ष स्थान बरकरार

T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है. उनके खाते में 902 रेटिंग अंक हैं. भारत के ही अभिषेक शर्मा 887 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 818 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं. अय्यर के टॉप-10 में पहुंचने के बाद भारतीय बल्लेबाजों की स्थिति और मजबूत हुई है.

राशिद खान ने हासिल किया पहला स्थान

गेंदबाजों की T20I रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. वह 720 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं.

पाकिस्तान के अबरार अहमद 718 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. यानी दोनों के बीच महज दो रेटिंग अंकों का अंतर है.

अक्षर पटेल ने भी लगाई लंबी छलांग

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है. उन्होंने 16 पायदान की छलांग लगाते हुए सातवां स्थान हासिल किया है. अक्षर के नाम फिलहाल 664 रेटिंग अंक हैं.

गेंदबाजों की टॉप-5 सूची में फिलहाल कोई भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है, लेकिन अक्षर के टॉप-10 में पहुंचने से भारत की मौजूदगी जरूर मजबूत हुई है.

Related Articles

Latest News