Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयनीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

18वें एशियाई खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने 88.06 की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
स्पर्धा में नीरज ने पहला थ्रो 83.46 मीटर का किया। उनका दूसरा थ्रो फाउल हो गया। भारतीय एथलीट ने इसकी भरपाई तीसरे थ्रो में की और 88.06 की थ्रो के साथ गोल्ड पक्का कर लिया। उन्होंने चौथे और पांचवें थ्रो क्रमश: 83.25 और 86.36 मीटर रहा। उनके अलावा कोई भी एथलीट 83 मीटर की दूरी तक जेवलिन थ्रो नहीं कर सका।
चीन के लियू क्विझेन ने 82.22 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर रजत पदक तथा पाकिस्तान के अरशद नदीम नाम रहा, उन्होंने 80.75 की दूरी के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिला एथलीटों ने भी दिखाया दम-
वहीं भारत की सुधा सिंह ने महिलाओं की तीन हजार मीटर स्टीपचेज में सिल्वर मेडल जीता। ये भारत का इन खेलों के नौवें दिन का एथलेटिक्स में दूसरा रजत पदक है। सुधा सिंह नौ मिनट और 40.03 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा महिलाओं की लंबी कूद में नीना वराकिल 6.50 की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल हासिल किया।

Related Articles

Latest News