Saturday, February 14, 2026
Homeजन-मनजनधन योजना का आम नागरिकों को मिल रहा लाभ, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड...

जनधन योजना का आम नागरिकों को मिल रहा लाभ, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने योजना की उपलब्धि को दी मान्यता

प्रधानमंत्री जनधन योजना के 11 साल पूरे गए हैं। यह योजना 28 अगस्त 2014 को शुरु की गई थी। जनधन योजना भारत की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल बन चुकी है। योजना के तहत अब तक 56 दशमलव 16 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं और कुल जमा राशि 26 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं, जो जेंडर समानता में योगदान को दर्शाते हैं। योजना बैंकिंग से वंचित लोगों को खाता, डेबिट कार्ड, बीमा और पेंशन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे “एक सप्ताह में सबसे अधिक बैंक खाते खोलने” की उपलब्धि के लिए मान्यता दी है।  पीएमजेडीवाई  ने पिछले 11 साल में वित्तीय समावेशन में मील का पत्थर स्थापित किया है।

पीएम जनधन योजना के 11 साल हुए पूरे  28 अगस्त 2014 को शुरु हुई थी जनधन योजना 56 करोड़ खाते और 26 लाख करोड़ जमा राशि महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण 56 प्रतिशत खाते गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने योजना की उपलब्धि को दी मान्यता

उमरिया जिले में केंद्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन धन योजना का सफल संचालन किया जा रहा। जिसका लाभ हितग्राहियों को प्राप्त हो रहा है। वही इस योजना के आ जाने से सभी लोग अपना बैंक खाता जीरो बैलेंस में खुलवा लेते है।एवं सभी प्रकार के लेंन देंन बैंक खाते से करते है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले जा रहे बैंक खातों के माध्यम से हितग्राही का दो लाख रुपए का बीमा हो जाता है।

Related Articles

Latest News