Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयएशियाई खेलों के महिला हॉकी मुकाबले में भारत को सिल्वर मेडल

एशियाई खेलों के महिला हॉकी मुकाबले में भारत को सिल्वर मेडल

18वें एशियाई खेलों के तेरहवें दिन भारत और जापान के बीच खेले गए महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में भारत को जापान ने 2-1 से हरा दिया। इस हार के बाद भारतीय टीम को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। मैच में भारत की तरफ से एकमात्र गोल 25वें मिनट में नेहा गोयल ने किया। वहीं जापान की तरफ से 11वें मिनट में शिहोरी ओकावा और 44वें मिनट में कावामुरा मतोमी ने गोल किए।

Related Articles

Latest News