द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। सीएम स्टालिन के मंत्रिमंडल में उनके साथ 33 सदस्य होंगे। इन 33 सदस्यों में 15 सदस्य पहली बार मंत्री बनेंगे।

वहीं सीएम स्टालिन गृह के अलावा सार्वजनिक एवं सामान्य प्रशासन सहित अखिल भारतीय सेवाएं, जिला राजस्व अधिकारी, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन और दिव्यांगों के कल्याण विभाग भी संभालेंगे।

मंत्रीमंडल में पी के सेकरबाबू, एस एस नसर, सुब्रमण्यन, केएन नेहरू, पी मूर्ति, आर गांधी, एस एस शिवशंकर, पलानीवेल त्यागराजन, अनिबल महेश मोय्यामोजी, शिवा वी मयनाथन, सीवी गणेशन और टी मनो थांगराज हैं. मंत्रिमंडल में दो महिला प्रतिनिधि भी शामिले हैं जिननें पूर्व मंत्री शुश्री गीता जीवन और एन क्लायविजी सेल्वराज आदि को शामिल किया गया है।