Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वयंभू सिद्धपीठ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर जबलपुर: आज किया गया वीरभद्र श्रृंगार

स्वयंभू सिद्धपीठ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर जबलपुर: आज किया गया वीरभद्र श्रृंगार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित स्वयंभू सिद्धपीठ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर में सावन मास के आरंभ के साथ ही श्रावण महोत्सव शुरू हो जाता है। श्रावण मास में विभिन्न कार्यक्रमों और अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।

इसी तारतम्य में सावन मास के पाँचवें दिन 29 जुलाई को भगवान गुप्तेश्वर महादेव का वीरभद्र श्रृंगार किया गया।

गुप्तेश्वर मंदिर के पं योगेंद्र त्रिपाठी महाराज ने बताया कि सावन मास के प्रत्येक दिन भगवान गुप्तेश्वर महादेव का अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है। उन्होंने बताया कि गुप्तेश्वर महादेव को रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का उपलिंग भी माना जाता है।

Related Articles

Latest News