अल्प आय वाले कर्मचारी हुए परेशान, त्यौहार अग्रिम आदेश देना भूली मप्र सरकार

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि 2021 मार्च के पश्चात होली, रक्षाबंधन, दशहरा में कर्मचारियों को त्यौहार अग्रिम स्वीकृत करने के आदेश सरकार द्वारा जारी नहीं किए गए। दीपावली के पहले अग्रिम के आदेश जारी ना किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए इसे अल्प आय वाले कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया है।दीपावली के पूर्व भी आदेश जारी करने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

पूर्व के वर्षों में 10 हजार रुपये अग्रिम के आदेश जारी किये गये थे, जिसकी वसूली 10 समान किस्तों में ब्याज के साथ की जाती थी। शिक्षा, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, वन, उच्च शिक्षा, महिला बाल विकास, हिरन जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आईटीआई, कोषालय, कलेक्टरेट, राजस्व, कृषि और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के कार्यभारित स्थापना और मजदूर स्तर अनेक सरकारी कर्मचारियों को इससे लाभ होता था।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, प्रशांत सोधिया, संतोष मिश्रा, योगेश चौधरी, राजेन्द्र तेकाम, विश्वदीप पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी, देव दोनेरिया, संजय गुजराल, रविकांत दहायत, एसके बांदिल, धीरेंद्र सिंह, संतोष गौतम, मुकेश मरकाम, प्रदीप पटेल,आलोक अग्निहोत्री, योगेन्द्र मिश्रा, अजय दुबे, पीएल गौतम, अनुज तिवारी, मनोज खन्ना, चंदू जाऊलकर ने दीपावली के पहले अग्रिम के आदेश जारी करने की माँग की है।