MP NEWS: ऊर्जा मंत्री ने किया MPPTCL के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के वर्ष 2022 के कैलेंडर का भोपाल में विमोचन किया। उन्होंने कैलेंडर के हर पेज का अवलोकन किया तथा कैलेंडर की थीम और प्रस्तुति की प्रशंसा की|

ऊर्जा मंत्री ने नए वर्ष के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी सहित सभी विद्युत कंपनियों के कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वर्ष 2022 में विद्युत कंपनियां नए आयाम स्थापित करें ताकि हम उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सकें। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री के विशेष सहायक महक सिंह भी उपस्थित रहे।

कैलेंडर की डिजाइन मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कल्याण अधिकारी कार्यालय  जबलपुर ने तैयार की तथा इसके प्रकाशक मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर हैं। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कल्याण अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित तथा मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी शशि कांत ओझा सहित अन्य विद्युत कंपनियों के जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित थे।