आत्मनिर्भरता से ही महिला सशक्तीकरण संभव: WCRMS का विशाल महिला सम्मेलन आयोजित

महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रमुखता के साथ महिला सुरक्षा एवं जागरुकता के उद्देश्य को लेकर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 8 मार्च को डब्ल्यूसीआरएमएस मंडल कार्यालय में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलकी व चाट का स्वल्पाहार एवं प्रतियोगिता रखी गयी। जिसकी सभी महिलाओं ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर सम्मेलन का शुभांरभ करते हुये मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला व मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने महिलाओं की विश्वव्यापी महिला सशक्तीकरण अभियान पर सभी महिलाओं को कहा कि महिला सशक्तिकरण में सही राष्ट्र की उन्नति व प्रगति में नई उंचाईयों पर पहुंच सकता है, ऐसा कोई क्षेत्र वर्तमान में अछूता नहीं है। जहां महिलाएं अपनी सक्रिय भागीदारी नहीं कर रही है, बस जरुरत है आत्मस्वाभिमान की। संयुक्त महामंत्री ने उद्बोधन में व्यक्त किया कि विश्व में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। ऐतिहासिक काल से ही अनेक विदुषी प्रशासनिक कुशल एवं मेधावी महिलाएं अपने गौरवशाली कृतित्वों को स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराती आई।

एनएफआईआर डब्ल्यूसीआरएमएस में महिला कर्मचारियों के लिये अनेक कार्य कराये हैं। 735 दिन की चाइल्ड केयर लीव की सुविधा, मेटरनिटी लीव की सुविधा, उनकी देखरेख के लिये पेटरनिटी लीव की सुविधा, रनिंग रूम में पृथक व्यवस्था, रेस्ट आउस में पृथक कमरा, महिला चेंजिग रुम आदि अनेक सौगातें दिलाई हैं और उनके हक के लिये संघ लगातार संघर्षरत है।

कार्यक्रम में सविता त्रिपाठी, दुर्गा तिवारी, बीना सिंह, कमला, श्यामकला श्रीवास्तव, रिनी, योगिता, स्वाति राजपूत, श्रीमति निशा माल्या, राखी जाटव, सिया पचौरी, अर्चना यादव, खुशबू साहू, रोशनी, अंजली, शिखा, सरला, अनिता, आरती रैकवाल, पूजा विस्ट, ज्योति समेत लगभग 400 महिला कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही एवं संघ पदाधिकारी रोशन सिंह यादव, आरए सिंह, हर्ष वर्मा, डीएन यादव, जेपी मीना, ओपी चौकसे, अवधेश तिवारी, जयराम, संदीप श्रोती, अनिल चौबे, एसआर बाउरी, संतोष त्रिवेणी, बॉबी धौलपुरी आदि उपस्थित रहे।