एमपी के कर्मचारियों की समस्याओं से सहमत हुए भाजपा विधायक, निदान के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पनागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील तिवारी इंदु ने कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्मचारियों की समस्याओं का पत्र प्रेषित कर निदान करने का निवेदन किया है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, नरेश शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, मुकेश सिंह, रविकांत दहायत, प्रशांता सोधिया, धीरेन्द्र सिंह ने पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदू को बताया है कि छत्तीसगढ़, राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी, आवास भत्ता, शहरी भत्ता, मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना का लाभ मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संजय गुजराल, योगेन्द्र मिश्रा, वीरेंद्र चंदेल, शहजाद सिंह द्विवेदी, आशुतोष तिवारी, मंसूर वेग, संदीप नेमा, नरेन्द्र सेन, जवाहर केवट, गोविन्द विल्थरे ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने,आवास भत्ता सातवें वेतनमान के अनुसार देने, रमेश चंद्र शर्मा आयोग की सिफारिशों के अनुसार लिपिकों की वेतन विसंगति सुधारने, समस्त कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग की है।