विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु कानून का क्रियान्‍वयन कराएगा अभियंता संघ

मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ की 2022-24 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अभियंता संघ कार्यालय में सम्पन्न हुआ। मार्च में हुए चुनाव में इं. हितेश तिवारी, कार्यपालन अभियंता को अध्यक्ष, इं. विकास कुमार शुक्ला कार्यपालन अभियंता को महासचिव एवं इं. सौरभ सोनी, सहायक यंत्री को वित्‍त सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया था। नई केन्‍द्रीय कार्यकारिणी गतिविधियॉ शुरू करेगी। केन्‍द्रीय कार्यकारिणी में इं. मनोज तिवारी एवं इं. इमरान खान को उपाध्यक्ष, इं. सुरेश त्रिवेदी, इं. नेहा सिंह, इं. संजीव सिंह, इं. धमेन्द्र पवार, इं. देवादित्य दुबे, इं. सुधीर द्विवेदी को संयुक्त सचिव चुना गया है। इं. विकास श्रीवास्तव को संगठन सचिव एवं इं. सोनू प्रताप पाण्डेय को प्रचार सचिव चुना गया। इं. दुर्गेश परासर, इं. लक्षण नामदेव, इं. हरीमोहन कुशवाहा, इं. हीरेश तिवारी, इंजी. लव कुमार सिंह, इं. विवेक द्विवेदी, इं. नवनीत पयासी, इं. सतीश चौहान एवं इं. संदीप सुनारिया को केन्‍द्रीय कार्यकारणी के अन्‍य सदस्यों के लिये चुना गया है।

शपथग्रहण समोराह में इं. हितेश तिवारी, अध्‍यक्ष एवं इं. विकास कुमार शुक्ला महासचिव द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि इस समय पूरे देश का पावर सेक्टर बहुत विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है, जैसा कि निजीकरण को बढावा देने के लिए केन्‍द्र सरकार द्वारा विद्युत सुधार अधिनियम 2021 को लाने का प्रयास किया जा रहा है एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का निजीकरण करने का निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा ले लिया गया। जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में समय पर अपेक्षित वसूली न होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही करने, सैलरी काटने एवं यहां तक की सैलरी न देने तक की बात शासन एवं प्रशासन द्वारा की जा रही है। हमें संगठित होकर इसका पुरजोर विरोध करना है।

उन्होंने कहा कि इस केन्‍द्रीय कार्यकारिणी के कार्यकाल में हमें इलेक्‍ट्रीसिटी अमेंडमेंड बिल का विरोध, विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण का विरोध एवं मध्य प्रदेश में कार्य कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारी के पेंशन की व्यवस्था, टीबीसीबी प्रणाली का विरोध, सभी विद्युत कंपनियों का एकीकरण, कंपनी केडर का ओ-3 स्‍टार का मुददा, 50% प्रतिशत रिबेट वेज रिविजन विसंगतियों का विरोध, वसूली के दौरान विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु कानून का क्रियान्‍वयन एवं अन्य मुद्दों को हल करने के लिये हम सभी को संगठित होकर आगे बढकर तब तक लड़ाई लड़नी होगी, जब तक हम सभी मुददों को हल नहीं करा लेते हैं। अध्‍यक्ष एवं महासचिव द्वारा सभी को आगे एकजूट होकर संगठन हित में कार्य करने हेतु आह्वान किया गया।