Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशओएफके एसक्यूएई कर्मचारी यूनियन ने दी INDWF के उपाध्यक्ष अरुण दुबे को...

ओएफके एसक्यूएई कर्मचारी यूनियन ने दी INDWF के उपाध्यक्ष अरुण दुबे को भावभीनी विदाई

जबलपुर में आयुध निर्माणी खमरिया की एसक्यूएई कर्मचारी यूनियन ने INDWF के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्य जेसीएम चतुर्थ को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष राघव प्रसाद, SQAE कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष आरके दुबे ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि यूनियन की शुरुआत से लेकर आज तक यूनियन जिस मजबूती के साथ आगे आई है, उसमें अरुण दुबे का ही सहयोग और मार्गदर्शन ही महत्वपूर्ण रहा है। 

यूनियन के महामंत्री राजकुमार ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण दुबे ने सबको शुभाशीष देते हुए संगठन को मज़बूत बनाये रखने का मंत्र देते हुए अपनी ओर से हर कदम पर साथ देने का विश्वास दिलाया। इंटक यूनियन खमारिया के महामंत्री आनंद शर्मा ने भी SQAE यूनियन के समस्त पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

राघव प्रसाद के अध्यक्षीय भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें उन्होंने स्वर्गीय आरएस त्रिपाठी को याद करते हुए बताया की त्रिपाठी जी ने इंटक यूनियन की बागडोर संभालने के लिए जिस हीरे को चुना, आज वो हीरा अरुण दुबे के नाम से पूरे भारत में प्रसिद्धि हासिल करते हुए सेवा निवृत्त हो रहे हैं ये बड़े गौरव की बात है।

कार्यक्रम का संचालन अंकित कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में असित सरकार, रूपेश कुमार, सुमित साहू, राजेन्द्र स्वामी, राहुल गुप्ता, रवि मेश्राम, तापस सेन, अमित चौबे, अखिलेश पटेल, राहुल, अनिल धंधारिया, महेंद्र रजक, अनुपम भौमिक, अनिल गुप्ता, आशीष तिवारी, जीजो जेकब, हृदेश यादव, संतोष सिंह आदि सभी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Latest News