मजदूर संघ के प्रयास से पश्चिम मध्य रेलवे में जल्द जारी होगी सहायक लोको पायलट्स की पदोन्नति सूची

भारतीय रेलवे के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रनिंग स्टॉफ लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के प्रमोशन का मामला कोर्ट में होने की वजह से पश्चिम मध्य रेलवे में विगत 2 वर्षों से सहायक लोको पायलट से लोको पायलट (गुड्स) में प्रमोशन रुका हुआ था। जिससे पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत रेल संचालन प्रभावित हो रहा था। 

इसे देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ की मांग के बाद प्रमोशन सूची जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। संघ के संयुक्त महामंत्री व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि उक्त मुद्दे को संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने महाप्रबंधक का कार्यभार देख रहे अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा।

जिस पर अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने महामंत्री की मांग को मानते हुए प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी को लम्बित लोको पायलट (गुड्स) की पदोन्नति सूची प्रोवेजिनली तौर पर जारी करने का निर्देश दे दिया है। जिससे जल्द ही सहायक लोको पायलट के लोको पायलट (गुड्स) बनने का रास्ता साफ हो गया है।

रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से रनिंग स्टॉफ में हर्ष व्याप्त है और उन्होने रेल मजदूर संघ को धन्यवाद भी किया है। संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, दीना यादव, अवधेश तिवारी, जेपी मीणा, आरए सिंह, दीपक केसरी, एसआर बाउरी, रोशन यादव, मंदीप सिंह, अनिल चौबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।