अंतरक्षेत्रीय विद्युत शतरंज और कुश्ती प्रतियोगिता के लिए केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की टीम घोष‍ित

44 वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत शतरंज व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर ने अपनी टीम घोष‍ित कर दी है। शतरंज प्रतियोगिता 18 से 20 अक्टूबर तक शहडोल में और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 21 अक्टूबर तक उज्जैन में होगा।

केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की शतरंज टीम में ए. के. विश्वकर्मा, प्रतीक कुन्टे, सोहेल मोहम्मद व वीरेन्द्र कलम को शामिल किया गया है। प्रतीक कुन्टे को टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया।

केन्द्रीय कार्यालय की कुश्ती टीम में संतोष कुमार द्विवेदी, रामकृष्ण शर्मा, अरूण तिवारी, काज़ी रियाज़ अहमद, महेश यादव, राकेश यादव, राजेश कुमार सोंध‍िया, बलराम काछी, महेन्द्र रघुवंशी व रजनीश सेन। संतोष द्विवेदी टीम के मैनेजर होंगे। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने दोनों टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।