मध्य प्रदेश के विदिशा में 12 से 14 अक्टूबर 2022 को आयोजित हुई 66वीं राज्य स्तरीय कुराश क्रीडा प्रतियोगिता में जबलपुर जिले के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। अंडर-14 बालिका वर्ग के 24 किलोग्राम मुकाबले में अन्वी पटेल कांस्य पदक अजय सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल पनागर जबलपुर, अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले में साहिल यादव रजत पदक ओएफकेईईएस स्कूल खमरिया जबलपुर, अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले में शाश्वत पटेल कांस्य पदक अजय सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल पनागर जबलपुर।
कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व विक्रम अवार्ड की राजेश शाक्य, मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक स्वामी व मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी राहुल व्यास, प्रशांत मिश्रा जिला क्रीड़ा अधिकारी विदिशा, अतुल कुमार मोदगिल जिला शिक्षा अधिकारी विदिशा, उमाशंकर भार्गव भार्गव कलेक्टर विदिशा ने मेडल पहनाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग आशीष पांडे, जिला क्रीड़ा शिक्षा विभाग अधिकारी सुश्री चंदा सोनी, हेमलता, चंद्रशेखर स्वामी, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव व कोच शशांक सिंह ठाकुर, अजय सत्य प्रकाश स्कूल के संचालक अजय ग्रोवर, पलक ग्रोवर व प्राचार्य छत्रपाल सिंह रघुवंशी, सुजीत दहिया, हर्ष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे
खिलाड़ियों की सफलता पर सुजय केसरवानी, उदय भान सिंह राठौर, विश्वास सोनी, विकास सोनी, राहुल भोजक, ऋषभ भोजक, सुमित ठाकुर, कृष्ण कुमार सराठे, सात्विक कुर्मी, सिरिल श्रीवास, सतीश रैदास, फैसल राईन ने हर्ष व्यक्त किया।















