पीडब्ल्यूडी जबलपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ: करेंगे यातायात के नियमों का पालन

लोक निर्माण विभाग जबलपुर के अधिकारीयों और कर्मचारियों ने 9 दिसम्बर 2022 को कलेक्टर जबलपुर के निर्देशानुसार कार्यालय प्रांगण में शपथ ली कि वे सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखेंगे, यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करवाएंगे, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनेंगे, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे, हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देंगे, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग क्रमांक 1 कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने कार्यालय प्रांगण में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सपथ दिलवाई कार्यालय में एसडीओ, सीपी सिंह, अटल उपाध्याय, अखिलेश वर्मा, केके चढार, वीके तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, भारती गुप्ता, मनोज शर्मा, राजेश पटेल, हरी शंकर, शंकर दुबे, आरपी गुप्ता, श्रीमती मुक्ता ठोसर, सुरेंद्र पाठक, संतोष दुबे, नितिन सेलेट, राजेश पटेल, यशवंत कुलकर्णी, अतुल खरे, एके कुशवाहा, आरके सोनी, यूएस सिंह, नवीन पचौरी, गुलाब कोस्टा, असीस नामदेव, अर्जुन सोमवंशी, सिया झारिया, कमल सैयाम, जेडी वाल्दे शपथ के समय उपस्थित थे।