Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशप्रमोशन, कैडर परिवर्तन सहित रेल कर्मचारियों की अनेक समस्याओं का होगा निराकरण,...

प्रमोशन, कैडर परिवर्तन सहित रेल कर्मचारियों की अनेक समस्याओं का होगा निराकरण, WCRMS के हुई पीएनएम में महाप्रबंधक ने दिए निर्देश

रेलवे प्रशासन ने रेल कर्मचारियों की अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी सहमति दे दी है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि पमरे महाप्रबंधक और रेल मजदूर संघ मुख्यालय पीएनएम की दो दिवसीय बैठक आज 13 दिसम्बर 2023 को आयोजित हुई, जिसमें वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय व महामंत्री अशोक शर्मा ने रेल कर्मचारियों की दर्जनों समस्याओं का पमरे महाप्रबंधक श्रीमति शोभना बंधोपाध्याय के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा, जिस पर महाप्रबंधक ने संघ को आश्वासन देते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित अधिकारियो को निराकरण करने के निर्देश दिये।

पमरे के भोपाल, कोटा, जबलपुर मंडलों, मुख्यालय, कोटा, भोपाल कारखानो व विभिन्न स्टेशनों एवं डिपो की ज्वलंत समस्याएं जैसे ड्यूटी पर घायल रेलकर्मियों को IOD देकर डॉक्टरो द्वारा जबरन फिट करना और फिर से कर्मचारी के खाते पर सिक करना, प्रमोशन पर ऑप्शन विकल्प कर्मचारी के पक्ष में फिक्सेशन करना, मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों का मंडलों में पालन न होना, पेट्रालिंग निर्धारित समय से ज्यादा नही करवाना, एसएण्डटी, इंजीनियरिंग, रनिंग स्टॉफ की समस्याएँ सुलझाना, कॉलोनी के आवासों की जर्जर व्यवस्था सुधारना, समय पर रंगाई, पुताई, जर्जर गार्डन की व्यवस्था दुरूस्थ हो, सफाई कॉन्टेक्ट यार्डस्टिक के अनुसार पर्याप्त संख्या में हो, विद्युत सामग्री की समुचित आपूर्ति हो, कर्मचारियो को पर्याप्त रेस्ट मिले, ओवर आवर्स काम बंद हो, रनिंग रूम, टीटी रेस्ट हॉउस में सुधार हो, महिला कर्मचारियों का कैडर परिवर्तन, मंडलों में, जोन में क्रू बेलेसिंग हो, यार्ड स्टिक के अनुसार लोको निरीक्षक के पदों का सृजन हो, रेफरल अस्पतालों का समय पर नवीनीकरण हो, नव नियुक्त कर्मचारियों को ZRTI में ही पर्याप्त प्रशिक्षण मिले। स्वंय के अनुरोध पर कर्मचारियों के लंबित आवेदन अग्रेसित हो आदि मुद्दों के निराकरण पर सहमति बनी।

बैठक में संघ के आरके शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे, एसके गुप्ता, मंडल सचिव डीपी अगवाल, अब्दुल खालिक, बीएल मिश्रा, कमलेश परिहार, डिंपल नायर, रेणका विल्सन, अशोक सिन्हा, मनोज अग्रवाल, अलोक त्रिपाठी, पीसी मीना, विपिन बिहोरी, दिनेश कुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, जेए नियाजी, हर्ष वर्मा, अशोक पाठक, अवनेश जौहार, अनिल सैनी एवं जोन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Latest News