Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशराम जन्मभूमि अयोध्या से जबलपुर पहुंचा पूजित कलश, शोभायात्रा निकाल 22 जनवरी...

राम जन्मभूमि अयोध्या से जबलपुर पहुंचा पूजित कलश, शोभायात्रा निकाल 22 जनवरी को दिवाली मनाने की अपील

संस्कारधानी जबलपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि अयोध्या से नगर पहुंचे पूजित कलश की शोभा यात्रा निकाली गई।

अक्षत कलश का विधिविधान से पूजन अर्चन कर गाजे बाजे के साथ राम कीर्तन करते हुए प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम पहुंचने का निमंत्रण चावल, हल्दी लगा कर दिया गया, 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाकर धर्म की ध्वजा लहराएंगे। 

अक्षत कलश की शोभा यात्रा गंगानगर, गढ़ा, रुद्राक्ष परिसर, शाही नाका, आमनपुर, कालीमठ, मदनमहल से निकाली गई।

शोभा यात्रा में एमएल दुबे, किरण दुबे, प्रहलाद साहू, अटल उपाध्याय, अजय पाण्डेय, सोमू पांडे, सुमन उपाध्याय, नरेंद्र, मनीषा उपाध्याय, ज्योति साइ राम, चन्द्र बिसेन, शशिकला, रमेश अवस्थी, रंजीता अवस्थी, विनोद अग्निहोत्री, अंतू सापूर, भुल्दा विश्वकर्मा, शंकर लाल उरमलिया, अंचल पाराशर, कान्हा मुम्ता, शक्ति उपाध्याय आदि शामिल थे।

Related Articles

Latest News