Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशNPS के विरोध में गरजे युवा रेल कर्मी, जीएम कार्यालय के समक्ष...

NPS के विरोध में गरजे युवा रेल कर्मी, जीएम कार्यालय के समक्ष WCRMS की 4 दिवसीय भूख हड़ताल का जोरदार आगाज

युवा रेल कर्मचारियों के लिये अभिशाप बन चुकी एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) की समाप्ति के लिये वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की लड़ाई अंतिम दौर में पहुँच चुकी है।

एनएफआईआर के आव्हान पर अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय, महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूसीआरएमएस ने आज से 4 दिवसीय भूख हड़ताल 8 से 11 जनवरी 2024 का पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय एवं भोपाल, कोटा व जबलपुर मंडल के सतना, सागर, दमोह, कटनी, ब्यौहारी, नरसिंहपुर, बीना, पिपरिया, इटारसी, हरदा, गुना, विदिशा, सिहोरा, सवाईमाधोपुर, बयाना, गंगापुरसिटी तुगलकाबाद, बूंदी आलोट, समेत समस्त स्टेशनों कार्यालयों/डिपो पर एक साथ जोरदार अगाज किया।

यह भूख हड़ताल पमरे में ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय रेल में एक साथ जारी है। जबलपुर में पमरे, महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष मंडल सचिव डीपी अग्रवाल के नेतृत्व में 4 दिवसीय भूख हड़ताल का गगनभेदी नारों व युवाओ का जोर शोर से आगाज हुआ। पहले दिन संतोष त्रिवेणी, संजय चौधरी, दुर्गा तिवारी, एस.के. सिंह, जे.पी. यादव, अभिषेक सेन, विजय शर्मा भूख हड़ताल पर बैठे।

संघ के महामंत्री अशोक शर्मा व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि उक्त भूख हड़ताल आंदोलन के लिये रेल मजदूर संघ के युवा रेल कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में संगठन के उक्त अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष अनुज तिवारी, डी.पी. अग्रवाल, सतीश कुमार, आर.ए. सिंह, एस.आर. बाउरी, एस.के. सिंह आदि वक्ताओ ने युवा रेल कर्मचारियों पर केन्द्र सरकार ने एनपीएस लादकर उनके साथ कुठाराघात किया है जबकि जन प्रतिनिधि एक साथ एक से अधिक पुरानी पेंशन ले रहे है।

भूख हड़ताल के दौरान हर्ष वर्मा, दीना यादव, रोशन यादव, दीपक केसारी, तरूण बत्रा, त्रिभुवन सिंह, यशवेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, श्यामकला श्रीवास्तव, बॉबी धौलपुरे, देवी यादव, मुकेश दास, अफजल हाश्मी, रोहित चौबे, अजय तिवारी, ललन रावत, योगेन्द्र कुमार, समेत सैकड़ो रेल कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News