Saturday, September 12, 2026
Homeराष्ट्रीयम्यांमार से दागे गए मोर्टार के गोले बांग्लादेश में गिरे, दो की...

म्यांमार से दागे गए मोर्टार के गोले बांग्लादेश में गिरे, दो की मौत

ढाका (हि.स.)। बांग्लादेश के बंदरबन में घुमदम सीमा पर म्यांमार से कथित रूप से दागे गए मोर्टार के गोलों से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। यह गोले सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे नाइखोंगचारी उपजिला में एक निर्माणाधीन घर पर गिरे।

नाइखोंगचारी पुलिस स्टेशन प्रभारी (ओसी) अब्दुल मन्नान ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। घटना के तुरंत बाद रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के सदस्यों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। मृतकों की पहचान होसनेरा बेगम (50) और एक रोहिंग्या मजदूर के रूप में हुई है। यह मजदूर इस निर्माणाधीन घर पर काम कर रहे थे। दोनों शव कॉक्स बाजार सदर अस्पताल भेजे गए हैं।

Related Articles

Latest News