Saturday, October 26, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूजकांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से छह वर्षों के लिए...

कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से छह वर्षों के लिए किया निष्कासित

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इस संबंध में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक पत्र जारी कर कहा कि अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाजी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह फैसला पार्टी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर लिया है।

संबंधित समाचार

ताजा खबर