Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयतीन हफ्ते की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में आई तेजी

तीन हफ्ते की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में आई तेजी

नई दिल्ली (हि.स.)। पिछले तीन हफ्ते की गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन मई को समाप्त हफ्ते में 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले 26 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.41 अरब डॉलर घटकर 637.92 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.46 अरब डॉलर बढ़कर 564.16 अरब डॉलर रही। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 65.3 करोड़ डॉलर घटकर 54.88 अरब डॉलर रहा है। आरबीआई के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर बढ़कर 18.05 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा इस दौरान 14 करोड़ डॉलर घटकर 4.49 अरब डॉलर रह गई।

उल्लेखनीय है कि कई सप्ताह की तेजी के बाद पांच अप्रैल को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 648.56 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Related Articles

Latest News