Friday, October 18, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूजWCRMS जबलपुर की मुख्य शाखा के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी

WCRMS जबलपुर की मुख्य शाखा के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ जबलपुर की मुख्य शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन विगत दिवस मंडल परिषद कार्यालय जबलपुर में WCRMS के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों युवा एवं महिला कर्मचारी शामिल हुए। 

अधिवेशन में मुख्य शाखा जबलपुर के सचिव पद पर आरए सिंह एवं अध्यक्ष पद पर रोशन सिंह यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष वर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल चौबे, संगठन सचिव एसके वर्मा एवं उपाध्यक्ष के पद पर एसपी सिंह, रविपाल सिंह, चंदन सिंह रावत, ब्रिजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आशीष कुमार चड्डा एवं सह सचिव के पद पर मनीश कुमार, विकास चंद, राजेश कुमार मिश्रा, शारदा प्रसाद, गंगाराम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

महिल विंग की सचिव पद पर वंदना विश्वकर्मा एवं अध्यक्षा देवकी राय निर्वाचित घोषित की गईं। कार्यकारी अध्यक्ष हर्षिता श्रीवास एवं उपाध्यक्ष कमला कोरी, रजिया बेगम, सोनम खरे, सोनिया यादव, अनामिका चौरसिया, खुशबू कुमारी निर्वाचित हुईं। यूथ विंग के अध्यक्ष पद पर नकुल कुमार सिंह एवं सचिव पद पर महेन्द्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज हिमांशु निर्वाचित हुए।

चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर महामंत्री, मंडल सचिव, मंडल अध्यक्ष के साथ अनेकों कर्मचारियों अफजल हाशमी, संदीप श्रोती, बॉबी धौलपुरी, मुकेश चंद्र रमोला, लोकसिंह, कुलकर्णी हर्दा, निखिल पटेल, रोहित, सुमित शुक्ला द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

ताजा खबर