Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार थम जाएगा आज शाम

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार थम जाएगा आज शाम

नई दिल्ली (हि.स.)। आम चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए 20 मई को मतदान होना है। इन सीटों पर 695 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला ईवीएम में बंद होगा।

पांचवें चरण में छह राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदान होना है। इनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच सीट शामिल हैं।

इसके अलावा, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है। पांचवें चरण का मतदान पूरा होते ही देश की 543 लोकसभा सीटों में से 428 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। यह चरण काफी अहम है। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Related Articles

Latest News