Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजपश्चिमी रफाह पर हुए इजराइल के हमले में 45 विस्थापितों की मौत,...

पश्चिमी रफाह पर हुए इजराइल के हमले में 45 विस्थापितों की मौत, नेतान्हू ने दुख जताया

यरुशलम (हि.स.)। इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच पिछले साल से जारी जंग की लपटें और विकराल हो गई हैं। इजराइल की सेना ने इस बार दक्षिणी गाजा के पश्चमी रफाह में बड़ी जवाबी कार्रवाई की। इजराइल ने यहां हवाई हमला किया। इस हमले में 45 लोग मारे गए। मरने वालों में 23 महिलाएं, बच्चे और वृद्ध हैं। सभी विस्थापित बताए गए हैं। इस हमले की कई देशों ने आलोचना भी की है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सैन्य कार्रवाई पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा है, ”बहुत बड़ी गलती हो गई”। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हवाई हमले की वजह से विस्थापित लोगों के तंबुओं में आग लग गई और लगभग 45 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 से जारी इजराइल के हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 36,050 पहुंच गई है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को लेकर अपनी गलती मानी है। नेतन्याहू ने कहा कि सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य किसी भी इंसान को नुकसान पहुंचाना नहीं था। इस हमले की जांच की जाएगी। उन्होंने संसद में एक भाषण में कहा कि दुर्भाग्य से इस हवाई हमले में कुछ नागरिकों की मौत हो गई है। हमास नेता सामी अबू जुहरी ने इसे नरसंहार बताते हुए इसके लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। उल्लेखनीय है कि रफाह में इजराइल की सेना और हमास के आतंकियों के बीच दो हफ्ते से लड़ाई जारी है।

रफाह की इस घटना के बाद यूरोपीय नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के रफाह में सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले को तत्काल लागू किए जाने की जरूरत बताई है। जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेयरबोक और यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा, रफाह के बारे में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का सम्मान होना चाहिए। साथ ही गाजा में मानवाधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया नए कानून के तहत दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक...

जबलपुर के जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आने वाले त्यौहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नागरिकों के मौलिक...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...