Monday, July 1, 2024
Homeटॉप न्यूजमालदीव ने लगाया प्रतिबंध तो इजरायल ने अपने नागरिकों से कहा- भारत...

मालदीव ने लगाया प्रतिबंध तो इजरायल ने अपने नागरिकों से कहा- भारत जायें

नई दिल्ली (हि.स.)। इजरायल ने मालदीव में प्रतिबंध के बाद अब अपने नागरिकों को भारत के समुद्र तटों का लुफ्त उठाने की सलाह दी है। इजरायली दूतावास ने इसके लिए भारत के कुछ बेहतरीन तटों की तस्वीरें साझा की हैं।

भारत में इजरायल के दूतावास का कहना है कि मालदीव ने अब इजरायलियों के आने पर बैन लगा दिया है। तस्वीरों में कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजरायली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता है और बेहद आदर सत्कार दिया जाता है। हमारे डिप्लोमेट्स द्वारा यात्रा की गई जगहों के आधार पर इजरायली दूतावास लक्षदीप, गोवा, अंडमान निकोबार और केरल जाने का सुझाव देता है।

उल्लेखनीय है कि मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की सरकार बनने के बाद से ही वहां कट्टरपंथ और भारत विरोध बढ़ा है। अब गाजा में इजरायल की कार्रवाई के बाद मालदीव ने इजरायली नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है। भारत के साथ रिश्तों में खटास के साथ ही नई सरकार चीन के नजदीक मानी जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप की सुंदरता को प्रमोट किया था।

टॉप हेडलाइंस

बोलो… बोलो ना: सुमन सुरभि

सुमन सुरभि हाँ,धीरे-धीरे पूरे होते जा रहे हो तुमसारे राज दिल के एक-एक करके खोलते जा रहे हो तुम,बिना किसी लाग लपेट के,बिना किसी दुराव...

एमपी में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 24 से 48 घंटे में...

आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की, रोहित...

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार देर रात आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट घोषित की...

कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली (हि.स.)। जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आई है। महीने के पहले दिन महंगाई के मोर्चे से राहत देने वाली खुशखबरी है।...

नव नियुक्त थल सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, कहा- सेना हर चुनौती का...

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय थल सेना के नवनियुक्त प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज औपचारिक तौर पर कार्यभार संभाल लिया। 30 जून को ही...

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...