Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभर्तृहरि महताब बने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...

भर्तृहरि महताब बने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली (हि.स.)। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की सोमवार से शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई।

3 जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

Related Articles

Latest News