Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयहैदराबाद में शादनगर के एक कारखाने में धमाका, 6 लोगों की मौत,...

हैदराबाद में शादनगर के एक कारखाने में धमाका, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

हैदराबाद (हि.स.)। रंगारेड्डी जिले के शादनगर की साउथ ग्लास फैक्टरी में शुक्रवार को कंप्रेसर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इसकी आधिकारिक पुष्टि कुछ देर पहले हुई है। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांच फैक्टरी में कंप्रेशर फटने से हुए भीषण विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए उस्मानिया और गांधी अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में अधिकतर ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार विस्फोट के समय 150 से अधिक मजदूर फैक्टरी में मौजूद थे। कांच उद्योग होने के कारण शवों में कांच के टुकड़े पाए गए। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

Related Articles

Latest News