Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशराज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता में जबलपुर शहर के 17 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी कुराश प्रशिक्षक शशांक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कुराश प्रतियोगिता में नव दुबे, अन्वी लोधी पटेल, राशि पटेल, अरमान लोधी, शिवांग कुशवाहा, आलिया खान, संदेश बर्मन, अविरल सिंह ठाकुर, उदित राज सिंह, खनक दहिया, अर्श दुबे, अमोल कच्छी, शिवांश पटेल, कबीर बर्मन, अशी तथा सीनियर वर्ग में स्वाति पटेल एवं अंचल पटेल आदि खिलाड़ी भाग लेंगी।

इस अवसर पर जबलपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी आशीष पांडे, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार व कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव शशांक सिंह ठाकुर पीई टीचर, अमित श्रीवास पीई टीचर, सार्थक पटेल, नीलगगन दुबे, श्वेता दुबे, हर्ष विश्वकर्मा, सुजीत दहिया, हर्ष परिहार, यश पाठक, अनुज पटेल आदि उपस्थित रहे तथा राहुल भोजक, ऋषभ भोजक, सुमित ठाकुर, सात्विक कुर्मी, सिरिल श्रीवास, कृष्ण कुमार सराठे, फहीम अंसारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं।

Related Articles

Latest News