Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत एक लोकतांत्रिक, सहिष्णु देश- ट्रम्प

भारत एक लोकतांत्रिक, सहिष्णु देश- ट्रम्प

गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित नमस्‍ते ट्रंप कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत से प्यार, उसकी इज्जत करता है और भारत के लोगों का हमेशा वफादार और निष्ठावान दोस्त बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएँगे, अपने लोगों को सम्पन्न बनाएँगे, बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएँगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएँगे और यह तो शुरुआत ही है। एक समृद्ध और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत का उदय पूरे विश्व के प्रत्येक राष्ट्र के लिए एक उदाहरण है। यह एक लोकतांत्रिक, सहिष्णु देश है।
वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज 130 करोड़ भारतवासी मिलकर न्यू इंडिया का निर्माण कर रहे हैं। हमारी युवा शक्ति aspirations से भरी हुई है। बड़े लक्ष्य रखना, उन्हें प्राप्त करना, आज न्यू इंडिया की पहचान बन रहा है। आज भारत एक साथ सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ही नहीं बना रहा, आज भारत सबसे तेज Financial Inclusion करके भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है। आज भारत की सेनाएं जिस देश के साथ सबसे ज्यादा युद्ध अभ्यास कर रही हैं, वो है अमेरिका। आज जिस देश के साथ भारत की सबसे व्यापक रीसर्च एंड डवलपमेंट पार्टनरशिप है- वो है अमेरिका। प्रेसिडेंट ट्रंप की ये यात्रा, भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है। एक ऐसा अध्याय, जो अमेरिका और भारत के लोगों की Progress and Prosperity का नया दस्तावेज बनेगा।

Related Articles

Latest News