Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ग्रहण करेंगे...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ग्रहण करेंगे पार्टी की सदस्यता

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का आज (मंगलवार) दोपहर एक बजे भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ता 64871 बूथों पर संगठन पर्व के तहत लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर तक चलने वाले संगठन पर्व के दौरान मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए और देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता और लोकतंत्र के गांधीवादी दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और भारत की विकास यात्रा में सभी लोग शामिल हों। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों तक सीमित रहने वाली पार्टी नहीं, कार्यकर्ता आधारित जीवंत संगठन है। संगठन पर्व सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी में शामिल कर सदस्य बनाया जाएगा।

Related Articles

Latest News