Friday, April 24, 2026
Homeआस्थासर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग में 8 मार्च को मनाई जाएगी...

सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग में 8 मार्च को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

जयपुर (हि.स.)। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व आठ मार्च के दिन मनाई जाएगी। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता हैं ।

ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि का पर्व शिवयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जायेगा। जो भक्त भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करता हैं। उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता हैं।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को केसर युक्त चंदन का तिलक लगाएं। बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, कमल गट्टे, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाकर पूजा करें। महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव की उपासना के समय शिवलिंग पर शहद, दही और गन्ने के रस से अभिषेक करना अति फलदायी हैं।

शिवरात्रि के दिन पंचामृत अभिषेक,षोडशोपचार या पंचोपचार पूजन करके रुद्राष्टाध्यायी का पाठ आदि के माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता हैं । शिवरात्रि पूजन चार प्रहर में किया जाता हैं।

प्रथम प्रहर शाम 6:28 बजे से रात्रि 9:32 बजे तक, द्वितीय प्रहर रात्रि 9:33 बजे से रात्रि 12:37 बजे तक, तृतीय प्रहर मध्य रात्रि 12:38 बजे से अंतरात्रि 3:41 बजे तक, चतुर्थ प्रहर अंतरात्रि 3:42 बजे से अगली प्रातः 6:46 बजे तक। निशीथ काल मध्य रात्रि 12:13 बजे से मध्य रात्रि 01:02 बजे तक रहेगा।

Related Articles

Latest News