Friday, April 24, 2026
Homeआस्थामहाशिवरात्रि पर कचनार सिटी में 76 फीट ऊंचे महादेव के दर्शन करने...

महाशिवरात्रि पर कचनार सिटी में 76 फीट ऊंचे महादेव के दर्शन करने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में विजय नगर स्थित कचनार सिटी में 76 फीट ऊंचे भगवान महादेव के दर्शन करने के लिए आज सुबह से श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमड़ पड़ा।

मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। जहां लोग विधि.विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे थे।
बताया जाता है कि कचनार सिटी स्थित मंदिर के मुख्य आकर्षण खुले आसमान के नीचे स्थापित भगवान शिव की लगभग 76 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा है।

दक्षिण भारत के कारीगरों ने इस प्रतिमा को तीन साल में पूर्ण किया था। इसका निर्माण कार्य 2003 में शुरू होकर 2006 में संपन्न हुआ। ध्यान मुद्रा में विराजमान महादेव की यह प्रतिमा दूर-.दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। प्रतिमा के सामने नंदी का विशाल स्वरूप भी स्थापित है जो मंदिर की भव्यता को बढ़ाता है।

आज सुबह से मंदिर में जबलपुर सहित आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ पहुंची, जिन्होने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके अलावा मंदिर की एक अन्य विशेष पहचान इसकी गुफा संरचना है, जिसके अंदर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां स्थापित हैं।

श्रद्धालुओं ने एक ही स्थान पर सोमनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमाशंकर, रामेश्वरम, नागेश्वर, काशी विश्वनाथ, त्रियम्बकेश्वर,केदारनाथ और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आज सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था, यातायात जाम से बचने के लिए वाहनों को दूर पार्क कराया गया। वही मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र दुबे के अनुसारए गर्भगृह में विराजित शिव परिवार का प्रतिदिन विशेष अभिषेक किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां की पूजा अत्यंत फलदायी होती है।

आज महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे दिन भजन, पूजन व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी रहा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

Related Articles

Latest News